logo

साहिबगंज : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, गंगा नदी से अवैध शीशम बोटा से लदी नाव जब्त

aqwertyuio.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वन विभाग ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर गंगा नदी के बसकोला घाट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शीशम बोटा से लदी एक नाव को जब्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना प्राप्त हुई थी कि गंगा नदी के जल मार्ग से अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत बसकोला घाट पहुंची और नदी में चल रही संदिग्ध नाव को रोका गया। जांच के दौरान नाव पर 12 शीशम बोटा लदी पाई गई, जिसके संबंध में नाव सवार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
वनरक्षी इंद्रजीत कुमार ने बताया, "गंगा में बढ़े हुए जलस्तर और दियारा क्षेत्र से लोगों के पलायन का लकड़ी माफिया गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन किसी भी हाल में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" वन विभाग ने नाव एवं लकड़ी को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध लकड़ी परिवहन तथा वन्य संसाधनों की तस्करी के खिलाफ सख्त कदम लगातार उठाए जाते रहेंगे। कार्रवाई के दौरान वनरक्षी इंद्रजीत कुमार, पप्पू कुमार, वनकर्मी संतोष यादव, अभिषेक आनंद, नवल कुमार, पप्पू शर्मा समेत अन्य वनकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand Updates latest jharkhand news latest jharkhand News Sahibganj news Sahibganj news Updates latest Sahibganj news Sahibganj news updates jharkhand News updates