द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिला के भरनो प्रखंड के वनटोली गांव स्थित राज विद्या केंद्र परिसर में शनिवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, गुमला वन प्रमंडल पदाधिकारी बेलाल अहमद अनवर, प्रशिक्षु आईएफएस आदर्श शरण, रेंजर जॉन रोबोट तिर्की सहित राज विद्या केंद्र के कई सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान 200 फलदार, छायादार और कई प्रकार के औषधीय पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम से पहले सभी अतिथियों ने राज विद्या केंद्र के प्रेम रावण जी का जीवन परिचय एवं शांति का संदेश प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा।
इस मौके पर पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, गुमला डीएफओ बेलाल अहमद अनवर और राज विद्या केंद्र के व्यवस्थापक विजय रतन शर्मा सहित सभी अतिथियों ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने एवं दूसरों को भी प्रेरित कर पेड़ लगाने का आह्वान किया। वन महोत्सव कार्यक्रम में राज विद्या केंद्र के सदस्य, वन विभाग के कर्मचारी एवं कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
