logo

रांची : AJSU के पीजी डिपार्टमेंट की नई इकाई गठित, कई नए लोगों को मिली जिम्मेदारी

ajsu31.jpg

रांची:
अखिल झारखंड छात्र संघ (AJSU) ने रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत PG इकाई की नई कमिटी का गठन (Formation of new committee of PG unit) किया गया। जिसमे बाद प्रभारी अभिषेक शुक्ला (Abhishek Shukla) के अध्यक्षता में बैठक कराई गई। जिसमें लोगो को जिम्मेदारी सौंपी गई वहीं कई लोगों को भी इसमें मौका दिया गया है। 


AJSU छात्र हित के प्रति संपूर्ण प्रतिबद्धता
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए PG प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा कि आजसू छात्र संघ स्थापना काल से ही छात्र हितों के प्रति संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन तथा अन्य गतिविधियां इसके द्वारा समय-समय पर चलाई जाती है। आशा है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा आजसू के इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा। आजसू पूरे साल उच्च विद्यालय कैंपस में छात्रहित में काम करती हैं और छात्रहित के मुद्दों पर मुखर रहती है। जिसके कारण यहां के तमाम छात्र छात्राओं को आजसू के ऊपर विश्वास बढ़ रहा है। यहां कारण है कि विद्यार्थी बढ़-चढ़कर आजसू से जुड़े हैं।

इन लोगों को सौंपा गई जिम्मेदारी 
प्रभारी पद अभिषेक शुक्ला को दिया गया। सह प्रभारी- सुरेश भगत, अध्यक्ष- रोहित चौधरी, महासचिव-सिमरन देवदत्ता, कार्यकारी अध्यक्ष- अभिषेक कांशी, वरीय उपाध्यक्ष-डिसिल्वा सेठ, सपन कुमार सिंह, तोहिद हुसैन, मिंटू कुमार, सूरज राज सिंह, अभिजीत महतो, आकाश कुमार महतो, उपाध्यक्ष-सूरज सेठ, अविनाश कुमार, नीलांबर दास, दीपक कुमार, प्रवीण सोरेन, सीमा कुमारी, सचिव-विक्रम कुमार यादव, विपिन कुमार यादव, उत्तम कुमार महतो, विजय कुमार, शुभम प्रसाद, जुबेर, सह सचिव-दालमणि यादव, रितेश साहू, हरीश मुंडा नीतीश कुमार,कोषाध्यक्ष-प्रियांशु कुमार,सह कोषाध्यक्ष-आयुष कुमार, दीपक कुमार, अभिषेक साहू, मनजीत साहू, मीडिया प्रभारी-अमन हैदर, सिमरन कुमारी,सोशल मीडिया प्रभारी-प्रवीण सोरेन को मिला है।