logo

दुखद : JDU के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने 75 साल में दुनिया को कहा अलविदा, शोक की लहर

sharad.jpg

पटनाः 
जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का में निधन हो गया। गुरुवार रात गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वो 75 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शरद यादव ने जयप्रकाश नारायण से लेकर, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी लंबे समय तक राजनीति की। सात बार लोकसभा सांसद चुने गए और तीन बार राज्यसभा सांसद बने। देश में आपातकाल के दौरान वो जेल भी गए थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई शख्सियतों ने शोक जताया है।


पीएम का शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'शरद यादव जी के निधन से बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने खुद को सांसद और मंत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया। वे डॉ लोहिया के आदर्शों से काफी प्रभावित थे। मैं हमेशा हमारी बातचीत को संजो कर रखूंगा। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।' 

सीएम नीतीश ने जताया शोक

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव जी का निधन दुःखद। शरद यादव जी से मेरा बहुत गहरा संबंध था। मैं उनके निधन की खबर से स्तब्ध एवं मर्माहत हूं। वे एक प्रखर समाजवादी नेता थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

 

लालू ने जताया दुख

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उन्हें महान समाजवादी नेता बताते हुए कहा कि वे हमारे बड़े भाई थे। उनके निधन की खबर से मैं विचलित हूं। काफी आघात लगा है। उन्होंने अपना शोक संदेश वीडियो के माध्यम से भेजा है। उन्होंने कहा कि शरद महान समाजवादी और स्पष्टवादी नेता थे। मैं, शरद यादव, मुलायम सिंह यादव, नीतीश कुमार और दूसरे नेता डा. राम मनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर के सान्निध्य मिल कर राजनीति करते आ रहे हैं। शरद और मैं कभी बोलने, भाषण देने और विचारों के मामले में लड़ भी जाता था। लेकिन, इस लड़ाई में कभी कटुता नहीं आती थी। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को चिर शांति दें। परिवार के लोगों को दुख सहने की क्षमता दें।

राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता शरद यादव को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने कहा, ''मैंने शरद यादव जी से राजनीति के बारे में बहुत कुछ सीखा है, वह आज हमारे बीच नहीं रहें तो काफी दुख हो रहा है। उन्होंने कभी अपना सम्मान नहीं खोया क्योंकि राजनीति में सम्मान खोना बहुत आसान होता है।'