logo

Ranchi : खेतों में उतरे पूर्व विधायक बंधु तिर्की, रोपनी की तैयारी कर रहे किसानों को किया प्रोत्साहित

a2219.jpg

रांची: 

मानसून आने के बाद से झारखंड में पर्याप्त मात्रा में बारिश नहीं हो पाई है। अब तक किसानों में मायूसी ही छाई थी। हालांकि, सप्ताह भर से रूक-रूक हो रही बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशियां लौटाई हैं। थोड़ा ही सही बारिश होने से किसानों में फसल बोने की एक उम्मीद जगी थी।

बंधु तिर्की ने किसानों से की मुलाकात
मांडर विधानसभा के पूर्व विधायक बंधु तिर्की लगातार अपने क्षेत्र के किसानों से मिल रहे है। आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने मांडर प्रखंड में कुछ किसान परिवारों को खेत में अनाज बोते देखा एवं खेत में उतर कर जायजा लिया। बंधु तिर्की ने बताया कि सप्ताह भर से रूक-रूक कर बारिश हो रही है लेकिन खेतों में धान बोने लायक पानी नहीं हुआ है। धान के बिचड़े सूख रहे हैं।

किसानों को जल्द राहत दे सरकार!
कुछ किसान नदियों तथा तालाबों से सिंचाई कर धान बोने की तैयारी कर रहे हैं परंतु अब धान बोने का सही समय भी निकल जा रहा है जिससे उपज नहीं होने की आशंका है। पूर्व विधायक बंधु तिर्की ने कहा कि इस सरकार से लोगों को बड़ी आशा और उम्मीदें हैं। सरकार को अब देर न करते हुए राज्य को सुखा घोषित करते हुए किसानों को बड़ी राहत देने की आवश्यकता है।