logo

रांची : टुंडी के पूर्व विधायक डॉ. सबा अहमद का दिल्ली में निधन

tundi.jpg

रांची:
टुंडी के पूर्व विधायक डॉ. सबा अहमद (Dr. Saba Ahmed) का निधन हो गया है।  दिल्ली में इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से बीमार चल रहे सबा अहमद को बीते दिनों इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। पूर्व मंत्री सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ हूं। डॉ. सबा अहमद वर्षों तक टुंडी की राजनीति में अच्छी पकड़ बनाये हुए थे। उनका हर वर्ग में बेह्तर संबंध था। उनका जाना राज्य के लिए बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।


गिरिडीह से होगा अंतिम संस्कार
परिजनों का मुताबिक कोरोना काल के समय उनकी सेहत लगातार गिरने लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनके समर्थक लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य की दुआ मांग रहे थे। परिजनों के अनुसार रविवार को उनका शव गिरिडीह के पचंबा स्थित उनके निवास स्थाक पर लाया जाएगा। यहीं से उनकी अंतिम संस्कार की सारी प्रकिया पूरी होगी। 


कौन थे डॉ. सबा अहमद
डॉ. सबा अहमद धनबाद के टुंडी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो और राजद के टिकट पर तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।  वह अविभाजित बिहार के समय मंत्री रह चुके हैं। गिरिडीह जिले के प्रतिष्ठित परिवार से तालुक्क रखते हैं। इनके बड़े भाई डा. सरफराज अहमद फिलहाल गांडेय से झामुमो विधायक हैं। वे बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बता दें कि डॉ. सबा अहमद झारखंड विधानसभा के प्रथम उपाध्यक्ष भी रहें है।