द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ में गुरुवार को करमा महोत्सव कार्यक्रम में लोगों को संबेधित करते हुए JBKSS के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पार्टी को और मजबूत करने कि लिए रामगढ़ की पूर्व विधायक ममता देवी के देवर अमित महतो JBKSS/JLKM में शामिल हो गए हैं। बता दें की झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी पार्टी अपनी-अपनी तौयारियों में लगे हुए है। किसी नेता का अपनी पार्टी छोड़ दूसरे में जाना अभी सामान्य हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार महतो ने गुरुवार को ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ वे जयराम महतो की पार्टी झारखंडी भाषा खतियानी संघर्ष मोर्चा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने गोला जिला प्रखंड के डभातु में करमा महोत्सव कार्यक्रम के दौरान जयराम महतो की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में इस बात की घोषणा करते हुए जयराम महतो ने लोगों को करम पर्व की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति और संस्कृति के प्रति आस्था और प्रेम का संदेश देता है। करम पर्व झारखंड की संस्कृति और सभ्यता की पहचान है।