logo

रांची : 216.05 करोड़ की लागत से बने आवास में रहेंगे झारखंड के विधायक, निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

vidhyak.jpg

रांची: 
राजधानी में विधायकों के आवास का निर्माण कार्य (MLA residence construction work) आरंभ हो गया है। धुर्वा के न्यू कैपिटल एरिया (New Capital Area of Dhurva) कुटे में आज विधायकों के सरकारी आवास निर्माण कार्य का आज भूमि पूजन हुआ। हैदराबाद की एजेंसी KMV ने भूमिपूजन कर विधिविधान के साथ 70 बंगला का निर्माण कार्य आरंभ किया। एचईसी कोर कैपिटल क्षेत्र मे नये विधानसभा के पास 43.50 एकड़ भूमि पर 216.05 करोड़ की लागत से जी +1 डुपलेक्स बनेंगे। इस बनने में करीब दो साल का समय लगेगा।

सुविधाओं से लैस रहेगा भवन
निर्माणाधीन विधायक आवास परिसर में सभी सुविधाओं से युक्त 70 डुपलेक्स बनेंगे। परिसर मे ही एक प्रेक्षागृह (Autodorium), एक क्लब हाउस , एक इंडोर स्टेडियम, एक कंवेशन शापिंग सेंटर, एक हेल्थ सेंटर, चिल्ड्रेन पार्क, विधायको अंगरक्षको एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों के लिए अलग से बैरक , एक भूमिगत वाटर टैंक और एक ओवर हेड वाटर टैंक भी बनेगा। साथ ही स्वच्छ वातावरण एवं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भरपूर वृक्षारोपण भी किया जायेगा। आकर्षण के लिए लाइटिंग और लैंड स्केपिंग के साथ फूलों की क्यारियों का भी प्रावधान किया गया है। बता दें कि फिलहाल विधायक एचईसी के रसियन हास्टल में रह रहे हैं। वहीं सीनियर विधायको को एचईसी के बंगलो में रहा करते हैं।


समय पर काम पूरा करने का केएमवी का रिकॉर्ड
विधायक आवास एवं परिसर का निर्माण दो साल मे पूरा हो जायेगा। निर्माणकर्ता एजेंसी केएमवी का समय कार्य पूरा करने का रिकॉर्ड रहा है। इससे पहले जुपमी बिल्डिंग केएमवी ने बनाया है। मंत्रियों के 11 आवास का काम 90 प्रतिशत कार्य समय केएमवी ने पूरा कर दिया है। दुबलिया में ट्रांसपोर्ट नगर का काम भी केएमवी कर रहा है। भूमिपूजन मे भवन निर्माण विभाग विशेष कार्यप्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता तथा केएमवी के जोनड डायरेक्टर कृष्णा प्रसाद , परियोजना प्रबंधक एसएन राव एवं अजय सिंह सहित कई अन्य कर्मी शामिल हुए।