रांची:
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में झारखंड कैडर के चार अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है। इन अधिकारियों को सचिव रैंक से प्रधान रैंक में प्रमोट किया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) की सहमति के बाद इससे संबंधित अनुशंसा केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय (Union Ministry of Personnel) को भेजी जायेगी। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रमोशन का लाभ 1 जनवरी 2023 से मिलेगा। इन 4 अधिकारियों में आईएएस अधिकारी हिमानी पांडेय, राहुल शर्मा, केके सोन व आराधना पटनायक हैं। सभी अधिकारी 1998 बैच के हैं।
