logo

जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, DC और SSP ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

jamshedpur_swatantra.jpg

द फॉलोअप डेस्क
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण डीसी कर्ण सत्यार्थी एवं एसएसपी पीयूष पांडेय द्वारा किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत परेड में शामिल टुकड़ियों और अन्य तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गयी। मौके पर रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, डीडीसी नागेन्द्र पासवान, एडीसी भगीरथ प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।फुल ड्रेस रिहर्सल में जैप -6, जिला पुलिस बल (महिला/ पुरूष), होमगार्ड, एनसीसी (ब्वॉयज एवं गर्ल्स), स्काउट एवं गाइड्स (ब्वॉयज एवं गर्ल्स). होमगार्ड तथा सेंट मैरी स्कूल बैंड की टुकड़ियों ने भाग लिया।
डीसी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, एकता और बलिदान की भावना का प्रतीक है, और इसे जिले में पूरे सम्मान एवं गरिमा के साथ मनाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूर्णतः सुनिश्चित करने के निर्देश पदाधिकारियों को दिये। उन्होने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, मंच संचालन और तकनीकी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि मुख्य दिवस पर सभी गतिविधियां समय पर और व्यवस्थित रूप से संपन्न हों।



 

Tags - latest jharkhand news jharkhand News Updates jharkhand Updates latest jharkhand News Jharkhand Updates latest jamshedpur news jamshedpur news Updates jamshedpur news updates