logo

अगले महीने रांची में G-20 की बैठक, मिशन मोड पर काम कर रहा नगर निगम 

g201.jpg

रांचीः 
इस बार जी-20 की 2 बैठकें रांची में होने वाली है। इसे लेकर रांची नगर निगम ने मोर्चा संभाल लिया है। तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है। शहर को साफ सुंदर व व्यवस्थित किया जा रहा है। मेयर आशा लकड़ा ने कहा है कि यह हमारे लिए गौरवान्वित करने वाली बात है कि इस बार G-20 शिखर सम्मेलन का नेतृत्व हमें भी करने का मौका मिला है। हम इसे लेकर गंभीर हैं और यहां आने वाले डेलिगेट्स को हर सुविधा मिले इसके लिए हम प्रयासरत हैं। इस सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधियों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए 7 टीमें बनाई गई हैं। जो विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है।


10 फरवरी को होगी बैठक 
2 और 3 मार्च को रांची में जी-20 के प्रतिनिधि पहुंचेंगे। ये 19 देश और यूरोपीय संघ के 540 डेलिगेट्स में शामिल होंगे। शहर में रंग रोगन किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में इन प्रतिनिधियों का भ्रमण होगा उन क्षेत्रों में विशेषकर साफ सफाई स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है। उन इलाकों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। जिला प्रशासन के साथ मिलकर नगर निगम लगातार काम कर रहा है। सौंदर्य करण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। 10 फरवरी को नगर निगम के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की विशेष बैठक है। जी-20 की बैठक को लेकर ही इसमें विचार विमर्श किया जाएगा। फिलहाल जिस दिन क्षेत्रों से डेलीगेट्स गुजरेंगे उन क्षेत्रों में वॉल पेंटिंग और सड़क रिपेयरिंग का काम तेजी से हो रहा है।