logo

G-20 Summit : आज रांची में होगी G-20 की बैठक, साथ बैठेंगे 20 देशों के डेलीगेट्स

g205.jpg

द फॉलोअप डेस्क
G-20 की बैठक आज रांची के रेडिसन ब्लू में होनी है। इनसे भाग लेने के लिए विभिन्न देशों के 23 प्रतिनिधि रांची पहुंच गए हैं। परंपरागत तरीके से उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। पारंपरिक नृत्य के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही एयरपोर्ट के बाहर रेड कारपेट बिछाया गया। एयरपोर्ट पहुंचते ही प्रतिनिधियों का झारखंड की संस्कृति से परिचय कराया जा रहा था। बैठक में भारत सहित 20 देशों के प्रतिनिधि को मिलाकर करीब 60 लोग शामिल होंगे। 


सीएम ने किया स्वागत
रांची में आयोजित जी-20 सम्मेलन में शामिल होने पहुंचने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। उन्होंने कहा कि जी-20 के पदाधिकारी अलग-अलग राज्यों में जा रहे हैं। रांची में आए प्रतिनिधियों का स्वागत है। वह अलग से लोगों को देखें राज्य की जनता को समझें।
ये विदेशी मेहमान रांची पहुंचे
स्पेन : डॉ. मैन्वेल पेरेज मरालेज नीदरलैंड : विकास कोहली, डॉ. रमास्वामी और संजीव वार्ष्णेय रिपब्लिक ऑफ कोरिया : मिस योउन जुन्ग पार्क सिंगापुर : मिस सियान ते और डॉ. वीएन एलिजा एन्ग, साउथ अफ्रीका : बर्नाड ब्लैंडर ग्राइन।
सेमिनार में ये भी हिस्सा लेंगे
मैटेरियल्स फॉर सस्टेनेबल एनर्जी पर विभिन्न सत्रों में आयोजित सेमिनार में विदेशी मेहमानों के अलावा देश के विभिन्न संस्थाओं और प्रतिष्ठानों के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। इनमें डीएसटी के सेक्रेट्री एस चंद्रशेखर, सीएसआईआर के डीजी एन कलैसेल्वी, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके सारस्वत, रक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. सतीश रेड्डी आदि शामिल होकंगे।


पतरातू लेक के इस टापू पर भी पहुंचेंगे प्रतिनिधि
ये प्रतिनिधि तीन मार्च को पतरातू लेक रिसॉर्ट पहुंचेंगे। इसी दौरान विदेशी मेहमानों की टीम टापू पर भी जाएगी। वहां कुछ देर ठहरकर प्रकृति का आनंद उठाएंगे। इस दौरान झारखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ राज्य सरकार के उच्चाधिकारी भी रहेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT