logo

शौच करने गई नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट

ीोजा10.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड के रंगारिह थाना क्षेत्र से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शौच करने गई एक नाबालिग के साथ दरिंदों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की हालत काफी गंभीर है। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को बुरी तरह मारा है। जिसके बाद ही उसकी हालत गंभीर हुई है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग शुक्रवार की दोपहर गांव की नदी की तरफ शौच करने गई थी। इसी दौरान वहां तीन दरिंदे पहुंच गये और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

जान से मारने का प्रयास

आरोपियों ने तो पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। लेकिन उसे बेरहमी से मारा है। घटना के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने परिवार से संपर्क किया और अपनी बड़ी बहन को कपड़े लेकर नदी की तरफ आने को कहा। उसकी बहन कपड़े पहुंची और पीड़िता को घर लेकर गई। घर पहुंचते ही वह बेहोश हो गई। शनिवार की सुबह उसे होश आया तो उसने पूरी बाद परिजनों को बताई। फिर बेहोश हो गई। घर वाले उसे सदर अस्पताल लेकर गए। सदर अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT

डीएसरी खुद कर रहे मॉनिटरिंग

डॉक्टर के अनुसार पीड़िता की हालात काफी गंभीर है। आरोपियों ने उसके पूरे शरीर को जानवरों की तरह नोचा ह। नाखून से नोचने के घाव भी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीएसपी हेडक्वार्टर पतरस बरवा खुद मामले की जांच में जुटे हैं। डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि निश्चित रूप से घटना के दोषियों को सजा दी जाएगी।