logo

गोवा में छूटी ट्रेन तो झारखंड के क्रिकेटर्स को घर ले आए गंगा नारायण, डिनर कराया; टीशर्ट गिफ्ट की

a316.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

गोवा में टी20 गोल्ड कप खेलने पहुंची झारखंड की 18 सदस्यीय टीम ने टूर्नामेंट में जीत दर्ज की। मैच के बाद टीम झारखंड को बुरा और अच्छा अनुभव हुआ वह भी कुछ ही घंटों के अंतराल पर। दरअसल, मैच के बाद झारखंड वापस लौटने के लिए वास्कोडिगामा रेलवे स्टेशन पहुंची टीम की ट्रेन छूट गई। ऐसे में टीम के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया लेकिन तभी उन्हें सहारा मिला मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे गंगा नारायण सिंह का। दरअसल, जैसे ही गंगा नारायण सिंह को झारखंड की टीम की ट्रेन छूट जाने की जानकारी मिली वह स्टेशन पहुंचे। 

18 सदस्यीय क्रिकेट टीम की मेहमानवाजी की
गंगा नारायण सिंह स्टेशन पहुंचे और टीम के सभी 18 सदस्यों को अपने गोवा स्थित आवास पर ले गए। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के लिए रात के भोजन का इंतजाम किया और साथ बैठकर खाए भी। इसके बाद गंगा नारायण सिंह ने टीम के सभी सदस्यों को जर्सी दी। गंगा नारायण सिंह ने अगली ट्रेन में टिकटों की बुकिंग होने तक खिलाड़ियों को अपने घर में ठहराया। 

गंगा नारायण सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी
मधुपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रहे गंगा नारायण सिंह ने कहा कि काफी समय बाद अपने राज्य के लोगों से मिला। जब भी किसी दूसरे प्रदेश में अपने राज्य का कोई मिलता है तो दिल बाग-बाग हो जाता है। उन्होंने कहा कि मुझे झारखंड क्रिकेट के इन युवा खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये सभी हमें गौरवान्वित करेंगे। 


1.राजकुमार प्रिंस कप्तान/कोच 
2. मो. शाहिद
3. अनुराग दिवेदी
4. संदीप कुमार झा
5. राहुल कुमार
6. सौरभ कुमार यादव
7. सौरव कुमार पांडेय
8.रितेश कुमार 
9.गौतम कुमार
10. पुरुषोत्तम कुमार 
11. रौशन सिन्हा 
12. बिट्टू कुमार दास 
13.सुरजीत कुमार मंडल
14.मलय मंडल 
15. मुकेन्दर तुरी 
16. रौशन खवाड़े मैनेजर