द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिले के रंका वन क्षेत्र के जंगली एरिया मे एकबार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला है। जंगल मे महुआ चुनने के दौरान ग्रामीण के सामने हाथियों का झुंड आने के बाद ग्रामीणों ने जान बचा कर भागने का प्रयास किया लेकिन गुस्साए हाथियों ने दौड़ा कर पीछा करते हुए कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। इस वर्ष यह तीसरी घटना है। वहीं वन विभाग ने मुआवजा देने का ऐलान किया है, साथ ही DFO ने ग्रामीणों से अपील की है कि अहले सुबह जंगल न ग्रामीण। रंका वन क्षेत्र के दुधवल गाँव के मुन्ना सिंह को हाथियों के झुंड ने दौड़ा कर पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था मे उन्हें रंका हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टर ने मुन्ना सिंह को मृत घोषित कर दिया है। वहीं वन विभाग शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा अस्पताल भेजा।

मौके पर वन विभाग द्वारा परिजनों को 50 हजार का नगद अग्रिम मुआवजा दिया गया जबकि शेष मुआवजा की राशि कागजी प्रक्रिया के बाद देने की बात सामने आई है। गौरतलब है की पुरे झारखंड में महुआ का सीजन है गढ़वा जिले के बड़ा ग्रामीणों का हिस्सा इसी सीजन का इंतजार करते हैं ताकि उनका रोजी रोटी चल सके। लेकिन गढ़वा के जंगली इलाकों मे पिछले दो वर्षो से जंगली हाथियों का जमावड़ा होने के कारण ग्रामीणों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं वन विभाग अब आम जनों से अपील कर रहा है की वन क्षेत्र के गांव देहात में जंगलों में हाथी का झुंड घूम रहा है, आप अगर घर से निकलते हैं तो अगल-बगल आगे पीछे देखते हुए होशियारी से चले क्योंकि इस क्षेत्र में अब हाथी का जोन बन चुका है। उन्होंने कहा की इस वर्ष यह तीसरी घटना है ज़ब हाथी ने किसी को कुचल कर मारा है।
.jpeg)