logo

पेट्रोल-डीजल और गैस की जमाखोरी पर गढ़वा डीसी सख्त, कहा- स्टॉक करने वालों पर होगी कार्रवाई

jknbjlkndr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कथित कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच गढ़वा के डीसी ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि इन तीनों चीजों का अनावश्यक स्टॉक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इन दिनों पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है, वहीं गैस गोदामों पर भी एलपीजी लेने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। गढ़वा में जैसे ही यह अफवाह तेजी से फैली, इन जगहों पर भारी भीड़ देखी जाने लगी। कई पेट्रोल पंपों पर स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी भी की, जिसके बाद कई पेट्रोल पंप मालिकों में हड़कंप मच गया।
इस पूरे मामले को लेकर गढ़वा के डीसी ने सख्त लहजे में कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से लोगों में घबराहट फैल रही है, लेकिन घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का करीब आठ सप्ताह का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इसलिए लोगों को अनावश्यक पैनिक होने की जरूरत नहीं है। डीसी ने स्पष्ट कहा कि जो लोग पेट्रोल पंपों से पेट्रोल, डीजल या एलपीजी का अतिरिक्त भंडारण करने की कोशिश करेंगे, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी परिस्थितियों में अफवाहों पर ध्यान न दें और आपदा में अवसर तलाशने की कोशिश न करें।

 

Tags - Garhwa fuel shortage rumor Garhwa DC warning fuel hoarding Petrol diesel shortage rumor India LPG shortage rumor Jharkhand Fuel hoarding warning Garhwa Petrol pump rush in Garhwa Middle East war fuel panic India SDM raid petrol pumps Garhwa