गढ़वा
गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी पिंटू कुमार साव के अचानक लापता हो जाने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार, 6 तारीख की रात करीब 8:30 बजे उन्हें हटिया रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और किसी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनका मोबाइल नंबर 7209896225 है।
बताया जा रहा है कि पिंटू कुमार साव घर से सामान्य रूप से निकले थे। हटिया स्टेशन तक पहुंचने की जानकारी परिवार को मिली, लेकिन उसके बाद वे कहां गए, इस संबंध में कोई स्पष्ट सूचना नहीं है। लगातार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पाने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
.jpeg)
परिजनों ने आम लोगों, रेल यात्रियों, स्टेशन कर्मियों और समाजसेवियों से अपील की है कि यदि पिंटू कुमार साव कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करें या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें। परिवार का कहना है कि आपकी एक छोटी-सी सूचना भी उनके लिए बड़ी राहत बन सकती है।
