द फॉलोअप डेस्क
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में मुलाकात के दौरान सीएम को 18 फरवरी 2023 को महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले श्री शिव बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से श्री शिव बारात के आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू, संरक्षक सुमित सिंह, कलाकार प्रभारी राम सिंह, शिव बारात प्रभारी गगन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT