द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह में बुधवार को एक मामला सामने आया था। जिसमें पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया गया था कि उनके पैर से कुचलाकर एक नवजात की मौत हो गई। इस मामले में एसपी ने थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि छापेमारी में शामिल 5 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। डीएसपी संजय राणा ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है। यह भी बताया कि मृत बच्चे के परिजन के आवेदन पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

एसपी और डीडीसी घटनास्थल पर पहुंचे
बता दें कि इस मामले में सीएम के संज्ञान के बाद खुद एसपी और डीडीसी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय का आश्वासन दिया है।वहीं नवजात का पोस्टमार्टम भी दंडाधिकारी के मौजूदगी में हुआ। अब केवल पोस्टमार्टम रिर्पोट का इंतजार है। एसपी ने मामले में कहा कि न्याय होगा।

क्या है मामला
देवरी थाना की पुलिस पर गंभीर आरोप लगा है। एक पुलिसकर्मी पर आरोप लगा है कि उसने 4 दिनों के नवजात को अपने जूतों से कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। एसपी अमित रेणू ने मामले की जांच के लिए निर्देश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह देवरी थाना की पुलिस एक शख्स को गिरफ्तार करने कोशोगोंदी दिधी गांव पहुंची थी। जिस शख्स की तलाश की जा रही थी वह वारंटी है। उसका नाम भूषण पाण्डेय है। भूषण को पुलिस खोज रही थी। पुलिस भूषण के घर के अंदर घुस चुकी थी। पुलिस अंदर गई तो घर के सभी लोग बाहर निकल गए। अंदर सिर्फ एक चार दिनों का एक नवजात था। मृतक बच्चे की मां नेहा देवी और और पिता रमेश पांडेय का कहना है कि पुलिसकर्मी हर कमरे की तलाशी ले रहे थे। नवजात चौकी पर सो रहा था। पुलिस निकली तो घर के लोग अंदर गए। अंदर जाकर देखा बच्चे में कोई हलचल नहीं था। बच्चे की मां का आरोप है कि नवजात की मौत पुलिसकर्मी के पैर से दब जाने से हुई है। वारंटी भूषण पांडेय का भी आरोप है कि पुलिसकर्मी उस कमरे में भी गए, जहां पर बच्चा सोया था। जवान चौकी पर चढ़कर घर के छज्जों की तलाशी ले रहे थे। इसी क्रम में चौकी पर सोये बच्चे को कुचल दिया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT