logo

शर्मनाक : प्रेमी के सामने लड़की से गैंगरेप, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

rape23.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के कीताडीह से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक लड़की के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की अपनी प्रेमी के साथ कही जा रही थी। इसी दौरान फिरोज और अली नामक के दो युवक उसे जबरदस्ती आलू गोदाम ले गए और उसका रेप किया। पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिजनों ने एसएसपी को इसकी शिकायत की है। 

लड़की को मिल रही जान से मारने की धमकी
परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम बेटी अपने प्रेमी के साथ घर से निकली थी। इसी बीच फिरोज और अली ने प्रेमी के साथ मारपीट की। इसके बाद जबरदस्ती बेटी को आलू गोदाम में ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। अब पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी ने मामले पर उचित कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आरोपियों को थाने में बुलाया और फिर छोड़ दिया। अब मामला एसपी तक पहुंच गया है। एसपी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N