logo

हजारीबाग : कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

crime_218.jpg

बड़कागांव:

बड़कागांव स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ मिला है। मामला होरम कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का है। घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है। छात्रा की पहचान निशा कुमारी के रूप हुई है। निशा कुमारी 10वीं क्लास की छात्रा थी और स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस घटना के पता चलने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी का महौल हो गया। प्रबंधन ने इस बात की जानकारी बड़कागांव पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा। इस मामले को ग्रामीणों का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है जब स्कूल में ऐसा कुछ हुआ है। ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है।