logo

शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी को चाकू घोंपा, यहां का है मामला

stabbed_with_knife.jpg

द फॉलोअप डेस्क

चतरा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रेम-प्रसंग के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसके बाद उसे हजारीबाग रेफर किया गया है।

घटना लावालौंग थाना क्षेत्र के बक्शी रोड स्थित लामटा जंगल की है। घायल युवक की पहचान लातेहार जिले के सासंग कुडांस गांव निवासी मंतशीर अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंतशीर शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता भी है।

पुलिस को दिए बयान में मंतशीर ने कहा कि उसकी प्रेमिका सब्बू खातून, जो चतरा के नगमा मोहल्ला की रहने वाली है, उससे शादी की जिद कर रही थी। लेकिन जब सब्बू की शादी कहीं और तय हो गई, तो वह नाराज हो गई। इसी बीच सब्बू ने मंतशीर को मिलने के बहाने बुलाया। पहले सिमरिया में उसके कान का इलाज कराया और लौटते वक्त सुनसान जंगल में उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवक के पेट और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं।

लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहां से उसे गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग रेफर कर दिया गया है।

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update chatra news chatra khabar chatra latest news chatra update