द फॉलोअप डेस्क
सार्वजनिक वाहनों में धूम्रपान करना सख्त मना है। चाहे वो फ्लाइट हो, बस हो या फिर ट्रेन।
यह अपराध है। ऐसा करते हुए अगर आप पकड़े गए तो आपको दंड भी मिल सकता है। फिर भी कुछ लोग अपनी आदत से मजबूर होते हैं। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनके धूम्रपान से लोगों को परेशानी हो सकती है। आए दिन लोग ऐसी हरकतें करते देखे जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन में। इस ट्रेन में कुछ लड़कियां गांजा पी रही थी। सभी यात्री इससे परेशान हो रहे थे। एक यात्री इतना परेशान हो गया कि उसने उनकी वीडियो बनाकर ट्विटर पर रेलवे को टैग करते हुए शेयर कर दिया।

रेलवे ने दिया जवाब
ट्वीट करने वाले यूजर का नाम परमानंद कुमार साव है। उसने वीडियो में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए लिखा- इन लड़कियों ने रात भर ट्रेन के अंदर ‘गांजा’ और सिगरेट पीया। ये लोग आसनसोल में टाटा कटिहार ट्रेन में चढ़ी थीं। इस पर रेलवे ने जवाब दिया और परमानंद से यात्रा की विस्तृत जानकारी देने को कहा। लिखा- हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर/ट्रेन नंबर) और मोबाइल नंबर हमारे साथ डीएम के माध्यम से साझा करें. आप सीधे http://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी अपनी चिंता व्यक्त कर सकते हैं या शीघ्र निवारण के लिए 139 डायल कर सकते हैं।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT