द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा मुख्य द्वार पर प्रदर्शन व नारेबाजी की। युवाओं को रोजगार दो नहीं तो गद्दी छोड़ दो, भीख नहीं रोजगार चाहिए के नारे लगाए गए। विपक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि सरकार हठधर्मी पर उतर गई है। इस सरकार को राज्य के नौजवान और युवाओं से कोई मतलब नहीं है। अपनी झोली कैसे भरे इसपर हेमंत सरकार काम कर रही है।

सर्वे हेमंत सरकार के मुंह पर तमाचा
बिरंची नारायण ने आगे कहा कि अब मुख्यमंत्री राज्य के युवाओं के बीच नियोजन नीति को लेकर सर्वे करा रही है। सर्वे का जो रिपोर्ट आया है उसमें यह साफ है कि राज्य के युवाओं ने पूर्व की रघुवर सरकार की नियोजन नीति को सही करार दिया है। यह सर्वे हेमंत सरकार के मुंह पर तमाचा है। 3 वर्षों तक इस सरकार ने राज्य के युवाओं को झांसे में रखा है। सवाल यह उठता है कि उन युवक़ों का किया होगा जो 3 वर्ष से नौकरी की आस में अपनी ऐज लिमिट क्रॉस कर गए हैं। भाजपा राज्य सरकार से मांग करती है कि सर्वे में जो रिपोर्ट सामने आई है उसके आधार पर नियोजन नीति लाये और इस दौरान जी युवाओं का एज लिमिट क्रॉस कर गया है उन्हें भी आयु सीमा का लाभ दे। उन्होनें सरकार से आयु सीमा 40 वर्ष करने की मांग की।

अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार
बता दें कि झारखंड विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदर में आज प्रश्नकाल के बाद मंत्री रामेश्वर उरांव वित्तीय वर्ष 2022-23 का तृतीय अनुपूरक बजट पेश होगा। आज सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर भी चर्चा होगी। बता दें कि तीसरे दिन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। बता दें कि झारखंड विधानसभा बजट सत्र 23 मार्च तक चलेगा। वहीं 3 मार्च को सरकार बजट पेश करेगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT