logo

गोड्डा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

godda_tribute_guru_ji.jpg

द फॉलोअप डेक्स
गोड्डा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (GCCI) के कार्यकारिणी सदस्यों ने आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया। सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर GCCI के सचिव मोहम्मद कामरान ने कहा, “आज हमारे बीच दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी नहीं रहे। उनके जाने का दुख न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश को है। वे हमारे लिए एक ऐसे वटवृक्ष की तरह थे जिसकी छाया आज हमारे बीच नहीं है। लेकिन उनका जीवन और संघर्ष युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कभी सत्ता की राजनीति नहीं की, बल्कि सदैव समाज कल्याण को प्राथमिकता दी यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता थी।”
शोक सभा में चेंबर के अध्यक्ष प्रीतम गाडिया, कोषाध्यक्ष हीरालाल मंडल, उपाध्यक्ष मुकेश भगत, कार्यकारिणी सदस्यगण  प्रीतेश नंदन, उप-कोषाध्यक्ष चेतन दत्ता, मुकेश बर्नवाल, धर्मेंद्र गुप्ता, पियूष मंडल, अफसर जामा, पियूष प्रदर्शी, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कुमार समेत अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।



 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand updates latest jharkhand News Shibu Soren Godda News Godda News Updates latest Godda News Jharkhand News updates jharkhand news updates in Hindi