logo

रांची : कोरोना को लेकर सरकार अलर्ट, CM हेमंत सोरेन आज करेंगे उच्चस्तरीय बैठक

hemant20.jpg

रांची:
कोरोना एक बार फिर दुनिया के कई हिस्सों में अपना पैर पसार रहा है। इससे लेकर भारत सरकार भी पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही झारखंड सरकार भी इसे लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आज झारखंड में उच्चस्तरीय बैठक होगी। इस बैठक में कोरोना के संभावित खतरे पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही इससे निपटने के लिए भी राज्य सरकार रणनीति बनाएगी। इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार राज्यभर में सभी अस्पतालों में 27 दिसंबर को डेमो किया जाएगा। जिसमें राज्य का स्वास्थ्य विभाग कोरोना की संभावित खतरे को लेकर कितना तैयार है इसकी जांच होगी।


संदिग्ध की टेस्टिंग पर जोर
झारखंड में संक्रमण का खतरा रोकने के लिए संदिग्ध की टेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है। खासकर हवाई अड्डों पर सैंपल टेस्टिंग की व्यवस्था फिर से शुरू कर दी गई है। वहीं सदर अस्पताल सहित कई जगहों पर सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था की गई है। एयरपोर्ट बस स्टैंड रेलवे स्टेशन और सभी एंट्री पॉइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया गया है। संक्रमित मरीज पाए जाने पर उनका इलाज व प्रोटोकॉल के हिसाब से आइसोलेशन में भी रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं  विदेशों से आने वाले लोगों की जानकारी भी जिला में दे दी गई है। RTPCR और रेंट जांच की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। अस्पतालों में बेड,ऑक्सीजन सपोर्ट बेड,मानव बल दवाएं व अन्य की चीजों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है। ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले तमाम उपकरणों की जांच करने का निर्देश दिया गया।