द फॉलोअप डेस्क
आज विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है। सत्र में पक्ष-विपक्ष अपना-अपना मुद्दा लेकर तैयार हैं। झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो के सवाल के जवाब में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि 10+2 विद्यालयों के शिक्षकों की नियुक्ति पर सरकार गंभीर है। इसको लेकर सरकार ने एक कमिटी बनाई थी। कमिटी के रिपोर्ट के आधार पर यह विषय पदवर्ग समिति में गया है। वित्त विभाग और विधि विभाग से मंतव्य आने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दिया जाएगा। विधायक मथुरा महतो ने सवाल किया था कि राज्य के 10+2 विद्यालयों में राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाएं, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र एवं मानवशास्त्र विषयों के शिक्षकों की घोर कमी है। इस कारण छात्र छात्राओं को शिक्षण ग्रहण करने में काफी कठिनाई हो रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT