logo

Jharkhand : झारखंड इतना असुरक्षित और असंवेदनशील कभी नहीं था, महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए सरकार- सुदेश

 झारखंड इतना असुरक्षित और असंवेदनशील कभी नहीं था, महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए सरकार- सुदेश

रांची:
 झारखंड में दुष्कर्म, हत्या और प्रताड़ना की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चाईबासा में हुई पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं AJSU पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने चाईबासा में दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से महिला सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की बात करते हुए कही है। 


अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल सरकार
सुदेश महतो ने कहा है कि झारखंड हमेशा से बेटियों के लिए सुरक्षित प्रदेश रहा है। लेकिन प्रदेश में निःसंदेह झारखंड इतना असुरक्षित और असंवेदनशील कभी नहीं था। राज्य सरकार अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल रही है। आजसू पार्टी सरकार से यह मांग करती है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में इस केस की सुनवाई हो तथा अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। साथ ही साथ महिला सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री ठोस कदम उठाएं।"
घटना अति-दुःखद व अति-निन्दनीय
साथ ही आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि-"आजसू पार्टी महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को लगातार आगाह कर रही है। झामुमो महागठबंधन के कार्यकाल में अपराधी बेलगाम हो चुके। आंकड़ें भी यही साबित कर रहें। पिछले 29 महीनों में (2020 से 2022 मई) राज्य में दुष्कर्म की कुल 4079 घटनाएं हुई हैं। चाईबासा में हुई घटना अति-दुःखद व अति-निन्दनीय है। राज्य सरकार इस घटना को गंभीरता से ले व दोषियों को सख्त सजा दिलाना भी सुनिश्चित करे ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।"


चाईबासा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ दुष्कर्म
बता दें कि शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ 10 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शाम करीब 5:30 बजे पीड़िता अपने दोस्त के साथ स्कूटी में घूमने के लिए हवाई अड्डे के पास गई थी। यहां स्कूटी खड़ी कर दोस्त से बात कर रही थी। शाम ढलने से हल्का अंधेरा हो गया है,तभी वहां कुछ लड़के आ गये और उससे मारपीट कर सुनसान जगह खींच कर ले गये और सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। लड़की की स्थिति गंभीर होने लगी तो सभी लड़के वहां से छोड़कर भाग गए। पीड़िता शिकायत पर पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।