logo

पहल : UPSC की तैयारी कर रहे SC-ST स्टूडेंट्स को झारखंड सरकार देगी 1 लाख, ऐसे करें आवेदन

UPSC3.jpg

रांची:
झारखंड सरकार ने UPSC की तैयारी कर रहे SC-ST स्टूडेंट के लिए बड़ी पहल की है। UPSC के जरिए IAS-IPS अधिकारी बनने की चाह वाले अभ्यर्थियों की अब सरकार मदद करेगी। झारखंड सरकार (Jharkhand Government) की आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय (Tribal Welfare Commissioner Office) की ओर से कहा गया है कि UPSC की प्रारंभिक (UPSC PT Examination) परीक्षा पास करने वाले स्टूडेंट्स को मुख्य परीक्षा की तैयारी करने के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए आदिवासी कल्याण के उप निर्देशक की ओर से 2022-23 के लिए पीटी पास अभ्यर्थियों से आवेदन मांगा गया है। योग्य स्टूडेंट्स को सरकार की ओर 1 लाख की मदद उपलब्ध कराई जाएगी। योग्य स्टूडेंट 7 जनवरी 2023 तक अपना आवेदन http://www. jharkhand.gov.in से जाकर कर सकते हैं।


इन लोगों को मिलेगा लाभ
आदिवासी कल्याण कार्यालय के मुताबिक एससी स्ट SC-ST स्टूडेंट्स को सिविल सेवा परीक्षा के प्रारंभिक परीक्षा पास करने पर सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन इस योजना का लेकर सरकार की ओर से कुछ शर्तों हैं।
•    लाभ SC-ST वर्ग के उन स्टूडेंट्स को मिलेगा जिन्होंने झारखंड से इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन किया है।  
•    उनकी सालाना आय 2.50 लख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। 
•    कोई भी अभ्यार्थी इस योजना का लाभ एक बार ही ले सकता है। 
•    याद रहे कि इस योजना का लाभ वैसे कैंडिडेट को नहीं मिलेगा जो राज्य केंद्र सरकार के स्तर से सिविल सेवा परीक्षा के लिए संचालित कोचिंग का लाभ ले रहे हैं। योग स्टूडेंट 7 जनवरी 2023 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
आवेदन करते समय स्टूडेंट्स को झारखंड का निवासी प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र,आय प्रमाण पत्र,शैक्षणिक योग्यता संबंधित प्रमाण पत्र,सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक पास करने संबंधित प्रमाण पत्र,परीक्षा का एडमिट कार्ड की जरूरत होगी। ऑनलाइन आवेदन करते समय आवासीय,जाति एवं आय प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा। आवेदक अपना आवेदन आदिवासी कल्याण आयुक्त के कार्यालय कल्याण कॉन्प्लेक्स द्वितीय तला, बलिहार रोड, मोराबादी, रांची के पते पर निबंधित, रजिस्टर्ड डाक से भेजेंगे. हाथों हाथ भी जमा कर सकते हैं।