द फॉलोअप डेस्क
कांग्रेस विधायक ममता देवी के सवाल पर सरकार ने शुक्रवार को सदन में आश्वासन दिया कि सिपाही की भर्ती परीक्षा पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। प्रभारी मंत्री ने सदन को बताया कि कतिपय विसंगतियों के कारण भर्ती परीक्षा स्थगित की गई थी। अब उन जटिलताओं को दूर कर लिया जा रहा है। सरकार जल्द निर्णय लेगी। ममता देवी ने अपने ध्यानाकर्षण के माध्यम से यह पूछा था कि 4919 पदों के लिए 22 जनवरी 2024 से 23 फरवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। हजारों युवकों ने आरक्षी पद के लिए आवेदन किया था। लेकिन इसे बीच में स्थगित कर दिया गया। इसके लिए कई कारण बताए गए। संयुक्त भर्ती नियमावली बनाने की बात कही गई। अब संयुक्त भर्ती नियमावली भी बन गई है। सरकार को युवाओं के हित में जल्द निर्णय लेना चाहिए।