logo

बजट सत्र : हंगामे के बीच सदन में 6 विधेयक को सरकार ने लिया वापस, एक पारित

jharkhand_vidhansabha15.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा बजट सत्र के अंतिम दिन काफी हंगामेदार रहा। भोजनावकाश के बाद पक्ष और विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार ने 6 विधेयक को वापस ले लिया है वहीं 1 विधेयक पारित किया गया है। इटकी ट्यूबरोकुलोसिस सेनेटोरियम (रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग) (संशोधन) विधेयक-2023 को पारित किया गया है। 


इन विधेयकों को वापस लिया गया

  • औद्योगिक विवाद (झारखंड संशोधन) विधेयक 2018
  • झारखंड ठेका मजदूर विनियम एवं उन्मूलन (झारखंड संशोधन) विधेयक 2015
  • बिहार औद्योगिक राष्ट्रीय एवं उत्सव अवकाश और आकस्मिक छुट्टी झारखंड संशोधन विधेयक 2015
  • झारखंड दुकान एवं प्रतिष्ठान (संशोधन) विधेयक 2018
  • झारखंड श्रम विधियां (संशोधन) एवं प्रकीर्ण उपबंध अधिनियम विधेयक 2018
  • कारखाना (झारखंड संशोधन) विधेयक 2019

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT