द फॉलोअप डेस्क
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे। वहां वो उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उन्होंने सभी के कल्याण की कामना की। इसके पहले तीर्थ पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया गया। इसके बाद राज्यपाल द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गयी। पूजा अर्चना के बाद मौके पर उपस्थित डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने उन्हें भेंट स्वरूप स्मृति चिह्न व बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद प्रदान किया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT