logo

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का देवघर दौरा आज, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

cp_radhakrishnan2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बुधवार यानी आज देवघर दौरे पर रहेंगे। यहां राज्यपाल बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वो बासुकीनाथ भी जाएंगे। वहां भी पूजा करेंगे। जानकारी के अनुसार बासुकिनाथ से राज्यपाल सीधे सड़क मार्ग के द्वारा राजभवन पहुंचेंगे। 23 मार्च को सीपी राधाकृष्णन एसकेएमयू के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। वहीं देवघर में उनके आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। वहीं बाबा मंदिर में राज्यपाल के पूजा अर्चना के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT