logo

रांची : 24-28 नवंबर तक होने वाले JCI एक्सपो उत्सव का राज्यपाल रमेश बैस ने किया उद्घाटन

expo.jpg

रांची:
JCI द्वारा रांची के मोरहाबादी मैदान में चर्चित एक्सपो (JCI's Expo) का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस ने किया। इस एक्सपो का आयोजन 24-28 नवंबर तक होगा। यह साल एक्सपो उत्सव का सिल्वर जुबिली वर्ष है।पांच दिनों तक चलने वाले इस एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल धारकों के शामिल होने की उम्मीद है। इसे लेकर तैयारियों पूरी हो गई है। वहीं इस बार हर रोज लोगों के लिए कछ नया देखने के मिलेगा। जैसे फैशन शो,तंबोली,हेल्दी बेबी एंड मॉम शो,पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन डॉग शो जैसे कई इंवेट का आयोजन कराया जाएगा। इसके साथ ही इसबार स्वस्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बार पांचों दिन मुफ्त परामार्श और निःशुल्क जांच शिविर लगाया जा रहा है। वहीं डिवाइन हॉस्पिटल के द्वारा एंट्री टिकट के साथ 36 डिस्काउंट वाउचर रहेंगे। 


एंट्री करते ही लोग क्यूआर स्कैन की सुविधा
इस बार का JCI का एक्सपो में लोगों को कई सारी नई चीजे देखने के मिलेगी। जैसे की अंदर एंट्री करते ही लोग क्यूआर स्कैन की मदद से लगाए गए सभी स्टॉल की जानकारी ले सकते हैं। इस साल एक्सपो स्पॉन्सर्स में बैंक ऑफ बड़ौदा, ब्रदर्स अकादमी,डिवाइन हॉस्पिटल, नीव प्ले स्कूल,स्वर्णभूमि बैंक्वेट,अल्पाइन मांगो टांगो,प्रभुजी नागपुर, गजानंद ज्वेलर्स,बगला सिक्योरिटी,स्पाइडर फाइबर,प्रांजल फोटोग्राफी और फोटोनगैलेक्सी का नाम शामिल है।

 
शनिवार को लगेगा मिडनाइट बाजार
शनिवार (26 नवंबर 2022) को मिडनाइट बाजार लगाया जा रहा है। इसमे की सभी स्टॉल धारक रात को 12 बजे तक स्टॉल खुले रखेंगे। कई कार्यक्रमों का भी उस दिन आयोजन किया जायेगा। मशहूर सिंगर ओशो भी इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। रजत जयंती वर्ष में पुरी के मशहूर सैंड आर्टिस्ट भी मोराबादी मैदान में अपनी कला की प्रस्तुति देंगे।