logo

रांची : राज्यपाल ने किया विधानसभा स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद

vidhansabha2.jpg

रांची:
झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस ने किया। राज्यपाल द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन, विधायक सरयू राय, विनोद सिंह, स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, प्रभारी सचिव विधानसभा सय्यद जावेद हैदर मौजूद रहे। बता दें कि आज झारखंड विधानसभा का 22वां वर्षगांठ है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल के नहीं आने पर कई सारे सवाल खड़े हो गए थे। कहा जा रहा था कि दोनों नेताओं के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। वहीं इस समारोह में शामिल होकर राज्यपाल इन सारे कयासों पर विराम लगा दिया है।

विनोद सिंह होंगे सम्मानित
पिछले 22 सालों में वर्ष 2009, 2014 व 2019 को छोड़ हर वर्ष झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस आयोजन में हर साल एक विधायक को सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार प्रदान किया जाता रहा है। इस वर्ष माले विधायक विनोद सिंह को समारोह में उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया जायेगा।