logo

Ranchi : राजनीतिक हलचल के बीच राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली के लिए रवाना 

rajaypal.jpg

रांचीः
झारखंड में राजनीतिक हलचल के बीच राज्यपाल रमेश बैस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके दिल्ली रवाना होते हैं अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि इस वक्त झारखंड की जो राजनीतिक परिस्थितियां है उस हिसाब से राज्यपाल का यूं अचानक दिल्ली जाने के कई मायने हो सकते हैं। राज्यपाल के दिल्ली दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है। खासकर तब जब मुख्यमंत्री के सदस्याता से जुड़े फैसले उनको सार्वजनिक करना है।


जल्द करेंगे पटाक्षेप 
 बता दें कि गुरुवार को यूपीए के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की थी। जिसमें सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद धीरज साहू, महुआ माजी, गीता कोड़ा, विनोद पांडे शामिल थे। सबने राज्यपाल से आग्रह किया कि जो भी परिस्थितियां है राज्यपाल उसे स्पष्ट करें। क्लियर करें कि आखिर जो लिफाफा चुनाव आयोग से आया है उसमें क्या है। उस पर राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जल्द ही अपने फैसले को सार्वजनिक करेंगे। जल्द ही सभी चीजों से पर्दा हटा दिया जाएगा