logo

राज्यपाल रमेश बैस हुए महाराष्ट्र रवाना, सीएम हेमंत सोरेन ने एयरपोर्ट पर दी विदाई

cm_gov.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्यपाल रमेश बैस महाराष्ट्र के लिए रवाना हो चुके हैं। रांची एयरपोर्ट रांची पर सीएम हेमंत सोरेन ने रमेश बैस को भावभीनी विदाई दी। इसके साथ ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बता दें कि रमेश बैस जुलाई 2021 में राज्य के राज्यपाल बनें थे। इसके साथ ही वह हमेशा सुर्खियों में रहें। अपने कार्यकाल के दौरान सरकार को आईना दिखाने की कोशिश में कई बार राजभवन और राज्य सरकार के बीच टकराहट भी दिखी। बता दें कि रमेश बैस अब महाराष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


सीएम सोरेन की तारीफ की
झारखंड सरकार ने बुधवार (15 फरवरी) को राज्यपाल रमेश बैस को विदाई दी। इससे पहले राज्यपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। जिसमें उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन की जमकर तारीफ की थी। कहा था कि हेमंत सोरेन मुझे अच्छे लगते हैं। वे अच्छे नेता हैं, लेकिन राज्य के मंत्रियों और अधिकारियों के पास विजन और कमिटमेंट की कमी है। इसी कारण विकास गति नहीं पकड़ पा रहा है। अगर सही ढंग से काम हो तो राजस्व भी बढ़ेगा और यह बीमारू राज्य से निकलकर विकासशील राज्य की श्रेणी में खड़ा हो सकता है। लेकिन विकास तो तभी होगा, जब विधि-व्यवस्था ठीक हो।


झारखंड से विदा लेने से पहले ये काम
रमेश बैस ने झारखंड से विदा लेने से पहले दो निजी विश्वविद्यालय से संबंधित विधेयकों को मंजूरी दी है। उन्होंने सोना देवी विश्वविद्यालय विधेयक 2022 और बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय विधेयक 2022 को मंजूरी दी है। बता दें कि सोना देवी विवि घाटशिला में और दिनेश सिंह विवि गढ़वा में खुलेंगे। यह दोनों विधेयक शीतकालीन सत्र से पारित होकर स्वीकृति के लिए राजभवन भेजे गए थे। इस विधेयक पर आगे की कार्रवाई में वक्त लगेगा। सरकार ने विधेयक को पारित कराकर केंद्र सरकार को भेजने का आग्रह किया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT