logo

रांची : राज्यपाल आज करेंगे IOA के 105वें कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन, झारखंड में पहली बार हो रहा आयोजित

ramesh_bais_inau.jpg

रांची:
राजधानी रांची में आज इंडियन इकोनामी एसोसिएशन (IOA) का 105वां कॉन्फ्रेंस शुरू होने जा रहा है। यह कॉन्फ्रेंस तीन दिनों तक चलेगा। इसका उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) सुबह 11 बजे करेंगे। बता दें कि इसका कॉन्फ्रेंस का आयोजन रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) और श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (Shyama Prasad Mukherjee University) के संयुक्त पहल से हो रहा है। राज्यपाल आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर पद्मश्री अशोक भगत (Ashok Bhagat) भी मौजूद रहेंगे।


10 जनरल और 467 शोध पेपर को राज्यपाल करेंगे रिलीज
यह कॉन्फ्रेंस पहली बार झारखंड में होने जा रहा है। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस तीन दिवसीय कांफ्रेंस में 10 जनरल और 467 शोध पेपर को राज्यपाल रिलीज करेंगे। 3 दिन के सेशन में झारखंड के सस्टेनेबल ग्रोथ पर भी चर्चा होगी। रांची विश्व विश्वविद्यालय आर्यभट्टा सभागार में भी कार्यक्रम चलेगा। जिसमें बिहार झारखंड में पहली बार इंडियन कांग्रेस सेशन के डायरेक्टर अच्युत सामंत,अटल बिहारी बाजपाई यूनिवर्सिटी,छत्तीसगढ़ के वीसी एडीएम बाजपेई,इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनामिक ग्रोथ के डायरेक्टर चेतन गटे भी शामिल होंगे।