logo

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को प्लेटिनम जुबिली की दी शुभकामनाएं

qwertyu8.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार आज सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, जमशेदपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में सम्मिलित हुए और संस्था को 75 वर्षों की गौरवमयी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने कहा कि सिंहभूम चैंबर केवल एक संस्था नहीं, बल्कि झारखंड के औद्योगिक इतिहास की आत्मा रही है, जिसने दशकों से राज्य को दिशा भी दी है और दशा भी बदली है। उन्होंने संस्था की नींव रखने वाले संस्थापकों के दृष्टिकोण, परिश्रम और प्रतिबद्धता की सराहना की।
राज्यपाल ने जमशेदपुर को एक आदर्श सामाजिक-औद्योगिक मॉडल बताते हुए कहा कि टाटा समूह की दूरदृष्टि ने इस नगरी को न केवल औद्योगिक, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और कौशल विकास के क्षेत्रों में भी अग्रणी बनाया है। उन्होंने शहर द्वारा स्वच्छता रैंकिंग में देश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर नागरिकों को बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड के चैम्बर इन पहलों में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों, श्रमशक्ति और युवाशक्ति से समृद्ध है और यदि उद्योग, नीति और कौशल का समन्वय हो, तो यह राज्य देश की आर्थिक रीढ़ बन सकता है।

राज्यपाल ने आह्वान किया कि चैम्बर सामाजिक विकास, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के कार्यों में भी पूर्ण रुचि लें और गहराई से जुड़ें, ताकि विकास समावेशी बने। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य को शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम करना है, विशेषकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हमारा राज्य राष्ट्रीय स्तर पर बहुत पीछे है। उद्योग को आगे बढ़ाने हेतु शिक्षा के क्षेत्र में चैम्बर की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है। उक्त अवसर पर राज्यपाल से चैंबर के सदस्यों ने अपने विचारों को भी साझा किया।



 

Tags - latest jamshedpur ness Jamshedpur News Santosh gangwar in jamshedpur jamshedpur news Updates latest jamshedpur News jamshedpur News updates latest Jharkhand News jharkhand News Updates Jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand Updat