logo

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने देवघर बाबा मंदिर में की पूजा-अर्चना

santosh1111111.jpg

देवघर 
आज दिनांक 16.09.2025 को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का देवघर आगमन हुआ। इसके उपरांत उन्होंने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ उन्हें संकल्प कराया। तत्पश्चात राज्यपाल ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
पूजा-अर्चना के बाद मौके पर उपस्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह और बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद भेंट किया। ज्ञात हो कि राज्यपाल देवघर एम्स की छठी वर्षगांठ में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार सहित संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News