logo

गुमला पुलिस की बड़ी सफलता, इंफाल से साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

sr6im46dr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला पुलिस को साइबर ठगी के मामले में एक बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने इंफाल से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गुमला थाना क्षेत्र के अमरुद्दीन खान ने शिकायत दी थी कि उनके अकाउंट से 8 लाख 45 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है। इसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुरू हुई छानबीन में यह पाया गया कि एसडीएफसी बैंक गुमला के दो अकाउंट से 10 लाख 75 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई है, और यह राशि मणिपुर के इंफाल स्थित यूको बैंक के लाललोन ब्रांच के अकाउंट में स्थानांतरित की गई थी।
साक्ष्यों की जांच के बाद गुमला सर्किल इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली और सब इंस्पेक्टर गौतम वर्मा को इस मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई। गौतम वर्मा की मेहनत से यह मामला सुलझा और आरोपी लुकराम दिनेश मलाई को इंफाल से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने मामले को स्वीकार किया है और पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर गुमला लाया है।

आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल, एक बुलेट बाइक, बैंक के सीसीटीवी कैमरे, तीन एटीएम कार्ड और विभिन्न बैंकों के पासबुक बरामद हुए हैं। सीडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि गौतम वर्मा की त्वरित कार्रवाई और सक्रियता की सराहना की जानी चाहिए, क्योंकि यह साइबर क्राइम से निपटने में गुमला पुलिस की तत्परता को दर्शाता है।

 

 

Tags - Jharkhand News updates jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand news updates latest Jharkhand News latest Gumla News Gumla News Updates Gumla News updates Gumla Updates Gumla News in hindi