logo

गुमला पुलिस ने 258 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 को किया गिरफ्तार, 15 हजार कैश भी बरामद

gumla_k.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला पुलिस ने अवैध नशापान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 258 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है, साथ ही करीब 15000 रुपए नकद और अन्य सामान बरामद हुए हैं। बताते चले की गुमला पुलिस की यह ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई है।
एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बादल साहू नामक व्यक्ति गढ़वा से ब्राउन शुगर खरीद कर लाता है और आसपास के क्षेत्र में बिक्री करता है। इस सूचना पर तत्काल एक कमेटीबिया गठन किया गया। 
पुलिस की टीम मिली सूचना के आधार पर चेटर मैदान पहुंची, इसी दौरान पुलिस को देखकर तीन लोग भागने लगे। पुलिस ने तीनों को दौड़कर पकड़ा। जिसमें चाहा निवासी बादल साहू, लक्ष्मण नगर निवासी विकास बैठा और भंडरा निवासी सुनील प्रजापति शामिल है। वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 

Tags - jharkhand news jharkhand khabar jharkhand latest news Jharkhand update gumla news gumla khabar gumla update