logo

जामतड़ा में सूर्याही पूजा में शामिल होने गए थे पैतृक गांव, चोरों ने उड़ा डाले 18 लाख 

जामताड़ा.JPG

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा स्थित न्यू पांडेडीह मुहल्ले में बीते सोमवार की रात राजेश सिंह के घर चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, चोरों ने 3 लाख 62 हजार रुपये नगद के साथ-साथ लगभग 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ली। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि घर के सभी लोग देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने पैतृक घर सहरजोरी गांव में सूर्याही पूजा में शामिल होने गए थे। तभी बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी और अन्य संदूकों को खंगाल कर नकदी और कीमती जेवरात लेकर फरार हो गये। 

 

इस घटना की सूचना पीड़ित और पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू की। वहीं,  पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Tags - Jamtara theft news Rajesh Singh house robbery New Pandediha neighborhood Jamtara 18 lakh robbery Jamtara Cash 3.62 lakh stolen Gold and silver jewelry 15 lakh stolen Suryahi Puja ancestral village Saharjori village Chitra police area Devghar distr