logo

रांची : खेल मंत्री ने गोल्डन गर्ल आशा को किया सम्मानित, कहा- 2024 ओलंपिक की करें तैयारी

asha_2.jpg

रांची:
कुवैत में आयोजित 4th एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप (Asian Youth Athletics Championship) में  राज्य के गुमला जिले की आशा किरण बारला (Asha Kiran Barla) ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में रिकार्ड बनाते हुए 800 मीटर का स्वर्ण पदक (won gold medal in 800 meters) अपने नाम कर राज्य एवं देश का नाम रौशन किया। रांची पहुंचने पर आशा किरण बारला का स्वागत खेल मंत्री हफीजुल हसन (Hafeezul Hasan) के आवास में गुलदस्ता एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री ने पुरस्कार राशि एवं उच्च कोटि के खेल किट देने का निर्देश दिया। साथ ही बारला को 2024 ओलंपिक की तैयारी करने को कहा। इस अवसर पर खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक धमेन्द्र कुमार दीक्षित, प्रशिक्षक आशु भाटिया, एथलेटिक्स संघ के शिवकुमार पांडे शसाक सिंह खेल परामर्शी देवेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित थे।


रांची एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
आशा किरण बारला के रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय एवं झारखंड खेल प्राधिकरण मौजूद थे। इस दौरान झारखंड खेल प्राधिकरण के खेल परामर्शी देवेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व जिला खेल पदाधिकारी, रांची प्रभात शंकर, आशा किरण बारला के प्रशिक्षक आशु भाटिया, रांची जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रभाकर वर्मा के आलवा स्टेडियम मैनेजर शंकर पाल, प्रदीप मिर्धा, एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजू साहु भी उपस्थित थे।

खेलो इंडिया समेत कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीता है पदक
बता दें कि किरण बारला झारखंड के गुमला जिले के कामडारा प्रखंड के नावाडीह गांव में रहने वाली है। आशा किरण बारला खेलो इंडिया समेत कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। आशा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2017 में एक गोल्ड, 2018 में तीन गोल्ड, 2019 में एक गोल्ड, 2021 में एक सिल्वर और 2022 में भी दो गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। अब एशियन गेम्स में स्वर्ण पर कब्जा जमा कर झारखंड व देश का मान बढ़ाया।