रांचीः
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को राष्ट्रपति कोटे से राज्यसभा के लिए मनोनीत सदस्य नियुक्त किया है। यह निर्णय राज्यसभा में एक मनोनीत सदस्य के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुई सीट को भरने के लिए लिया गया है। हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया। और संसदीय कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। राष्ट्रपति द्वारा यह नामांकन संवैधानिक प्रावधानों के तहत किया गया है, जिसके अंतर्गत विशिष्ट क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जाता है।

हरिवंश नारायण सिंह, हरिवंश के नाम से लोकप्रिय हैं। उनको अप्रैल 2014 में जदयू ने बिहार से पहली बार राज्यसभा में भेजा था। वे 9 अगस्त 2018 को राज्यसभा के उप सभापति पद के लिए पहली बार निर्वाचित हुए थे। इससे बाद वे 14 सितंबर 2020 को दूसरी बार राज्यसभा के उप सभापति निर्वाचित हुए। हरिवंश नारायण सिंह का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो चुका है। नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले हरिवंश अब राज्यसभा में लगातार तीसरा कार्यकाल शुरू करेंगे।
