logo

BREAKING NEWS : हजारीबाग के बड़ा बाज़ार में ब्लास्ट, एक महिला सहित 3 की मौत; पहले से रखा था विस्फोटक 

 हजारीबाग के बड़ा बाज़ार में ब्लास्ट, एक महिला सहित 3 की मौत; पहले से रखा था विस्फोटक 

हजारीबाग  

बड़ा बाज़ार टीओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत हबीबी नगर में हुए जोरदार ब्लास्ट में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग बाड़ी की सफ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज़ धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि धमाका किसी विस्फोटक सामग्री से हुआ या किसी अन्य वजह से। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest