द फॉलोअप डेस्क
भाजपा समेत अन्य दलों के टिकट से चुनाव लड़ चुके सूर्या हांसदा के एनकाउंटर की CBI जांच के लिए दायर क्रिमिनल रिट पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार द्वारा जवाब नहीं दाखिल किए जाने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई। अदालत ने राज्य सरकार को एक हफ्ते का समय देते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि इस मामले में हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में सुनवाई हुई। अधिवक्ता कुमार हर्ष ने प्रार्थी की ओर से सुनवाई की। सूर्या हांसदा की मां नीलमुनी मुर्मू और पत्नी सुशीला मुर्मू ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए मान लिया कि CBI जांच कराई जानी चाहिए और इसी के लिए हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दाखिल की है।
गौरतलब है कि गोड्डा में 11 अगस्त को पुलिस एनकाउंटर में सूर्या हांसदा मारा गया था। साहिबगंज के मिर्जा चौकी थाना और गोड्डा के ललमटिया थाना में सूर्या हांसदा के खिलाफ कई संगीन अपराधों में संलिप्त रहने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी।