logo

पत्नी के साथ रामरेखा धाम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की 

BANNU.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज सिमडेगा जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल रामरेखा धाम पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं। मौके पर मंत्री ने पवित्र गुफा में विराजमान भगवान के विग्रहों की पूजा अर्चना करते हुए लोककल्याण और विश्व कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने धाम में स्थित दर्शनीय स्थलों का अवलोकन किया और यहां की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि श्रीराम की चरणधूली से पवित्र हुई यह धरती सिमडेगा जिले में है, यह सबों के लिए गर्व का विषय है। मंत्री ने धाम के गुफा में थोड़ी देर विश्राम भी किया।  मौके पर सिमडेगा अंचलाधिकारी प्रताब मिंज, प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकरटांड़ शक्ति कुंज, अंचलाधिकारी पाकरटांड़ अमित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने कल शाम पत्नी संग सिमडेगा पहुंचे थे। इस दौरान आज उन्होंने रामरेखा धाम में पूजा अर्चना की। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N