logo

निशिकांत दुबे की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, अदालत ने बंगाल सरकार को भेजा नोटिस, केंद्र से मांगा जवाब

nishiksnt_61.jpg

द फॉलोअप डेस्क

मसानजोर डैम को लेकर निशिकांत दुबे को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायाधीश संजय मिश्र की बेंच में सोमवार को मसानजोर डैम को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है। निशिकांत दुबे की ओर से अधिवक्ता दिवाकर उपाध्याय ने अदालत के समक्ष पक्ष रखा। अब अगली सुनवाई 24 अप्रैल को होगी।


वाजिब अधिकार की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
जानकारी के अनुसार भाजपा ने मसानजोर डैम के पानी का इस्तेमाल और उससे उत्पादित होने वाली बिजली में भी झारखंड सरकार को वाजिब अधिकार की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में कहा गया है कि अगर मसानजोर डैम का विवाद खत्म हो जायेगा, तो झारखंड के संथाल परगना के कई जिलों में सिंचाई के पानी की समस्या खत्म हो सकती है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT