logo

हजारीबाग : विधायक ममता देवी की तय होगी सजा,रहेगी या जाएगी विधायकी फैसला आज

mamta_devi.jpg

रांची:
आईपीएल गोलीकांड में दोषी करार रामगढ़ विधायक ममता देवी (MLA Mamta Devi)  सहित अन्य 13 के मामले पर आज सुनवाई होगी। उन्हें 3 साल से अधिक की सजा मिल सकती है। और कोर्ट उन्हें सजा सुनाती है तो ममता देवी की विधायकी जानी तय है। फिलहाल ममता सहित अन्य आरोपियों सेंट्रल जेल हजारीबाग (Central Jail Hazaribagh) में है। बता दें कि मामता देवी को 8 दिसंबर को हजारीबाग कोर्ट के आदेश पर हिरासत में लिया गया था। 


लंबी सजा होनी की उम्मीद
सरकार की तरफ से मुकदमे की पैरवी कर रहे अधिवक्ता शंकर बनर्जी ने कहा है कि वह 12 तारीख को अधिक से अधिक सजा की मांग करेंगे। बताया जा रहा है कि न्यायालय ने जितनी भी धाराएं ममता देवी पर लगायी गयी थीं, उनमें उन्हें दोषी माना है। इससे यह उम्मीद की जा रही है कि न्यायालय इन्हें लंबी सजा देगा। कहा जा रहा है कि जितनी धाराओं में उन्हें दोषी करार दिया गया है। उस मालूम हो कि कांग्रेस विधायक ममता देवी के साथ राजीव जायसवाल सहित अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है।


क्या है मामला
 मामला साल 2016 का है। नागरिक चेतना मंच के बैनर तले वर्तमान विधायक सह तत्कालीन जिला परिषद सदस्य ममता देवी व राजीव जायसवाल के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर आईपीएल प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन हुआ था। विस्थापितों, ग्रामीणों व प्रबंधन के बीच वार्ता विफल होने के बाद विवाद बढ़ने से ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प और पथराव हुआ था। इस दौरान फायरिंग में दशरथ नायक (50 वर्ष) एवं रामलखन महतो उर्फ फुतू महतो (40 वर्ष) की मौत, जबकि दोनों ओर से लगभग 43 लोग घायल हुए थे। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने गोला के तत्कालीन सीओ के वाहन को जला दिया था। इस मामले को लेकर गोला और रजरप्पा थाना में अलग-अलग मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार एक मामले में विधायक ममता देवी, राजीव जायसवाल समेत आठ लोगों को तीन-तीन माह की सजा सुनायी गई थी। फिर जमानत पर रिहा कर दिया गया था। जबकि रजरप्पा थाना कांड संख्या 79/16 एवं गोला थाना कांड संख्या 65/16 में आरोपी ममता देवी, राजीव जायसवाल, कौलेश्वर, अभिषेक सोनी, बालेश्वर भगत, जद्दु महतो, लाल बहादुर महतो, सुभाष एवं कुंवर महतो को लगातार तीन तारीखों पर अनुपस्थित रहने के कारण जमानत खारिज कर गैर जमानती वारंट जारी भी किया गया था।